Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गांगुली ने की थी इस खिलाड़ी के स्टार बनने की भविष्यवाणी, वैसा ही हुआ

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने देश को कई सितारे दिए हैं, जिन्होंने उनकी ही कप्तानी में टीम में कदम रखा और आगे चलकर महानता के शिखर पर पहुंचे। सौरव गांगुली ने अपनी कप्तानी के दौरान कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया और उन्हें सपोर्ट किया। गांगुली के सपोर्ट और उन खिलाड़ियों पर जताए विश्वास की वजह से वो टीम इंडिया के लिए मैच जिताऊ खिलाड़ी बने।


आपको बता दे की युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा व जहीर खान ऐसे खिलाड़ी हैं जो समय-समय पर गांगुली के प्रति अपना आभार प्रकट करते रहते हैं कि किस तरह से इस कप्तान ने उन्हें बैक किया। यही नहीं ये गांगुली का ही फैसला था कि MS Dhoni को नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाए और उनका ये फैसला भारतीय क्रिकेट के लिए काफी अच्छा साबित हुआ।


आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व निदेशक जॉय भट्टाचार्य ने कहा है कि धोनी अपने पहले ही दौरे पर गांगुली की नजरों में आ गए थे। भट्टाचार्य ने गौरव कपूर के पोडकास्ट में कहा, 'मुझे याद है कि मैं 2004 में बांग्लादेश की फ्लाइट में था और गांगुली मुझसे कह रहे थे कि हमारे पास एक नया चाबुक बल्लेबाज आया है. आपको उसे देखना चाहिए. धोनी बड़ा स्टार बनेगा.'



Herald