Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई की बारिश में नहाए सचिन, बोले- बचपन की यादें हो गईं ताजा

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ मुंबई स्थित अपने घर में ही बिताया है। सावन के इस महीने में मुंबई में जमकर बारिश हो रही है। इस बीच सचिन ने अपनी बचपन की यादों को ताजा किया है। बुधवार को सचिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें सचिन मानसून की बारिश का मजा लेते दिख रहे हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें हम आपको इस पोस्ट में दिखा रहे है।


सचिन तेंदुलकर ने मुंबई की बारिश का जमकर आनंद लिया. वह बारिश में भीगते नजर आए. 47 साल के सचिन ने बचपन की यादें ताजा कीं, जबकि उनकी बेटी सारा ने इस पल को कैमरे में कैद किया. सचिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है.

सचिन ने लिखा, 'मेरी पसंदीदा कैमरावुमन सारा @saratendulkar ने मुझे जीवन की सरल खुशियों का आनंद लेते हुए पकड़ लिया! बारिश की बूंदें हमेशा मेरे बचपन की यादों को वापस लाती हैं. #mumbairains'



Herald