

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी चेयरमैन शाशंक मनोहर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वो 2 बार दो-दो साल तक इस पद पर रहे. आईसीसी ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. आईसीसी ने एक बयान में कहा कि आईसीसी बोर्ड ने बुधवार को बैठक की और इस बात पर सहमति जताई कि मनोहर का उत्तराधिकारी न चुने जाने तक डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा सारी जिम्मेदारी संभालेंगे.

आपकी जानकारी के लिए बता दे की शशांक मनोहर आईसीसी के पहले इंडिपेंडेंट चेयरमैन थे। शशांक मनोहर ने नवंबर 2015 में जिम्मेदारी संभाली थी। वे 2008 से 2011 तक बीसीसीआई के भी अध्यक्ष रहे। अगले चेयरमैन के चुनाव की प्रक्रिया को अगले सप्ताह आईसीसी बोर्ड की मंजूरी मिल सकती है. भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली आईसीसी चेयरमैन पद की रेस में आगे चल रहे हैं, इसके अलावा इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कोलिन ग्रेव्स मुख्य दावेदार हैं।

वहीं गांगुली की दावेदारी इस बात पर निर्भर करती है सुप्रीम कोर्ट उन्हें लोढ़ा समिति की सिफारिशों के तहत अनिवार्य ब्रेक में छूट देकर बीसीसीआई अध्यक्ष पद पर बने रहने का मौका देता है या नहीं। क्रिकेट वेस्टइंडीज के पूर्व प्रमुख डेव कैमरन, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के क्रिस नेनजानी, न्यूजीलैंड के ग्रेगोर बार्कले भी इस पद को हासिल करना चाहते हैं.
Herald