Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस दिग्गज क्रिकेटर ने ICC चेयरमैन पद के लिए सौरव गांगुली का किया समर्थन

स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने ICC के चेयरमैन पद के लिए BCCI के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली के नाम का समर्थन किया है. कुमार संगकारा ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष का 'कुशाग्र क्रिकेट दिमाग' और प्रशासक के रूप में अनुभव उन्हें इस भूमिका के लिए 'काफी उपयुक्त' दावेदार बनाता है।


आपको बता दे की कुमार संगकारा ने माना कि वह सौरव गांगुली के बड़े समर्थक हैं. उन्होंने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान की अंतरराष्ट्रीय मानसिकता है, जो महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए पक्षपात रहित रहने के लिए जरूरी है।


कुमार संगकारा ने इंडिया टुडे इंस्पिरेशन में कहा, 'मुझे लगता है कि सौरव गांगुली बदलाव ला सकते हैं. मैं दादा (गांगुली) का बड़ा प्रशंसक हूं, सिर्फ क्रिकेटर के रूप में उनके दर्जे के कारण नहीं बल्कि मुझे लगता है कि उनके पास कुशाग्र क्रिकेट दिमाग है।



Herald