Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020: क्या क्रिकेटर्स की पत्नियां या परिवार भी जाएंगे साथ?

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL को लेकर नया और बहुत बड़ा अपडेट आया है. बीसीसीआई ने तो अभी खुलकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं जारी किया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) की संचालन परिषद (Governing Council) की बैठक दो अगस्त को होगी। इस बैठक में इस साल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसमें आइपीएल की आठों टीमों को होने वाली समस्याओं, स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) और पूरे कार्यक्रम पर चर्चा होगी।


2 अगस्त को आईपीएल की संचालन परिषद की बैठक होनी है, जिसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। एक और बात यह देखनी होगी कि क्या इस बार खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार भी जाएंगे या नहीं। एक फ्रेंचाइजी के आला अधिकारी ने कहा कि दो महीने के लिए खिलाड़ियेां को उनकी पत्नियों या परिवार से दूर रखना गलत होगा।


उन्होंने कहा, 'सामान्य समय पर पत्नियां या गर्लफ्रेंड्स खिलाड़ियों के साथ आ सकती हैं, लेकिन अभी हालात अलग हैं। अगर परिवार भी साथ जाता है तो वो होटल के कमरे में रहेगा या सामान्य तौर पर आ जा सकेगा।' उन्होंने कहा, 'कुछ खिलाड़ियों के छोटे बच्चे भी हैं तो उन्हें दो महीने तक कमरे में कैसे रखेंगे।' साक्षी धोनी हों या अनुष्का शर्मा आईपीएल के मैच के दौरान क्रिकेटर्स की पत्नियां और बच्चे भी ज्यादातर समय साथ रहते हैं।



Herald