Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस कारण से धोनी और रैना ने 15 अगस्त के दिन एक साथ किया संन्यास का एलान !

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने लाखों भारतीय क्रिकेट फैन्स को जश्न मनाने के कई मौके दिए। 15 अगस्त की शाम धोनी ने सोशल मीडिया के जरिए इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया।धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। शाम 07:29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए।' इसके कुछ देर बाद ही सुरेश रैना ने अपने ऑफिशियरल इंस्टाग्राम से केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा और मोनू सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की।


एमएस धोनी और सुरेश रैना के 15 अगस्त को रिटायर होने के फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया . दोनों खिलाड़ी उसी दिन चेन्नई सुपर किंग्स के प्री-सीज़न कैंप में शामिल हुए थे और अपने फ़ैसलों की घोषणा करने के लिए थोड़ा और इंतजार कर सकते थे लेकिन उन्होंने उसी के लिए 15 अगस्त का दिन चुना.


वैसे इसके पीछे की वजह बेहद खास है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के उनके फैसले के पीछे का कारण स्वतंत्रता के 73वें साल से संबंधित है. भारत के पूर्व कप्तान की जर्सी का नंबर 7 है और रैना ने भारत के लिए जर्सी नंबर 3 पहन रखा है. अगर ये दोनों संख्याएं जुड़ जाती हैं, तो यह 73 हो जाता है. बता दें कि एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसपर रैना ने भी अंत में कमेंट किया.



Herald