

स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई के पूर्व स्पिनर प्रवीण तांबे कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए सेंट जूसिया जोउक्स के खिलाफ खेला। 48 साल के ताम्बे किसी टी-20 लीग में खेलने वाले संभवत: सबसे उम्रदराज क्रिकेटर हैं।

भारत के पूर्व अंडर 19 क्रिकेटर सन्नी सोहल 2018 में बारबाडोस ट्रायडेंट्स के लिए खेले थे लेकिन वह उस समय अमेरिकी नागरिक के तौर पर चुने गए थे। भारत के पूर्व अंडर 19 क्रिकेटर सन्नी सोहल 2018 में बारबाडोस ट्रायडेंट्स के लिए खेले थे लेकिन वह उस समय अमेरिकी नागरिक के तौर पर चुने गए थे. ताम्बे ने सुनील नरेन की जगह यह मैच खेला।

ताम्बे ने सुनील नरेन की जगह यह मैच खेला। वह इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में खिलाड़ियों की नीलामी में बिकने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर भी थे लेकिन यूएई में एक अनधिकृत टी-10 लीग खेलने के कारण भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें अयोग्य करार दिया। बता दें कि आईपीएल के 13वें सीजन के लिए तांबे को कोलकाता नाइटराइडर्स ने उनकी बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था। मालूम हो कि तांबे 41 साल की उम्र में आईपीएल में पदार्पण कर लीग में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे। उन्होंने आईपीएल के 33 मैचों में 30.5 के औसत से 28 विकेट लिए है।
Herald