Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बायर्न म्यूनिख छठी बार चैम्पियंस लीग जीता, 7 साल बाद खिताब पर कब्जा

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय समयानुसार रविवार देर रात (24 अगस्त 1 am के आसपास) बायर्न म्यूनिख ने छठी बार चैंपियंस लीग की ट्रॉफी अपने नाम की। 50 साल में पहली बार फाइनल में पहुंचे फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) को खिताबी मुकाबले में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यूईएफए चैम्पियंस लीग 2020 का खिताब जीत लिया है. उसने लिस्बन में रविवार को पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) को 1-0 से मात दी. फाइनल में पहली बार पहुंचे पेरिस सेंट जर्मेन का खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया।


इसके साथ ही बायर्न म्यूनिख ने छठी बार (1974, 1975, 1976, 2001, 2013, 2020) खिताब पर कब्जा किया. इससे पहले उसने 2013 में यह खिताब अपने नाम किया था. यह मैच पहले मिनट से ही काफी रोमांचक रहा है। पीएसजी के स्टार नेमार और किलियन एम्बाप्पे ने अपनी टीम को पहला खिताब जिताने की पूरी कोशिश की, लेकिन बायर्न ने उन्हें बांधे रखा।


मैच का पहला हाफ बगैर गोल के बराबरी पर रहा था।मैच में बायर्न के पास सबसे ज्यादा 62% और पीएसजी के पास 38% पजेशन रही। हालांकि, सबसे ज्यादा 22 फाउल भी बायर्न ने ही किए। पीएसजी के खिलाड़ियों ने 16 ही फाउल किए थे। दोनों टीमों के 4-4 प्लेयर्स को येलो कार्ड मिला। कॉर्नर के मामले में भी दोनों टीमें 4-4 के साथ बराबर पर रहीं।बायर्न के लिए अकेला विजयी गोल किंग्सले कोमान ने 59वें मिनट में हेडर से किया। वे चैम्पियंस लीग फाइनल में गोल करने वाले फ्रांस के 5वें खिलाड़ी बन गए हैं।



Herald