Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सभी 8 टीमें अलग-अलग होटल में रुकेंगी, जाने पूरी गाइडलाइंस !

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगाज 19 सितंबर को युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में होना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों को इस टी20 लीग के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) सौंप दिया है। बीसीसीआई द्वारा सौंपे गए एसओपी के मुताबिक आईपीएल की सभी आठ फ्रेंचाइजी टीमों को अलग-अलग होटलों में रखा जाएगा।


खिलाड़ी रूम से बाहर नहीं निकल सकेंगे। कमरे में सिर्फ रूम सर्विस को आने की मंजूरी होगी। बायो-सिक्योर माहौल में होने वाले इस टूर्नामेंट में गाइडलाइंस के तहत सभी खिलाड़ी साथ बैठकर खाना नहीं खा सकेंगे। यदि किसी खिलाड़ी या स्टाफ ने बायो-सिक्योर नियम तोड़ा, तो सख्त सजा मिलेगी। बीसीसीआई की मौजूदा मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की यूएई में आइसोलेशन के दौरान पहले, तीसरे और छठे दिन टेस्ट किया जाएगी। इसके बाद ही उन्हें अभ्यास की अनुमति मिलेगी। इसके बाद भी 53 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में हर पांचवें दिन उनकी जांच होगी।

खिलाड़ी अपने साथ परिवार को लेकर जा सकते हैं या नहीं, यह फैसला फ्रेंचाइजी ही कर सकती हैं। यदि परिवार साथ जाता है, तो उन्हें भी सख्त प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। परिवारों को भी बायो-सिक्योर माहौल के बाहर किसी से मिलने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही अन्य खिलाड़ियों और उनके परिवारों से बातचीत के दौरान मास्क लगाना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।



Herald