

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में गिने जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने मैदान के अंदर और मैदान के बाहर बहुत कुछ हासिल किया, लेकिन अभी भी उन्हें एक खास चीज की तलाश है. अपने कलेक्शन में एक से एक महंगी गाड़ियां रखने वाले सचिन तेंदुलकर को तलाश है एक ऐसी कार की, जो अब बाजार में उपलब्ध ही नहीं है।

सचिन ने हाल में एक इंटरव्यू में कहा कि वह अपनी पहली कार को काफी मिस करते हैं। इसे तलाशने के लिए उन्होंने फैंस की मदद मांगी। ‘In the Sportlight’ शो पर सचिन ने कहा, मेरी पहली गाड़ी मारूती 800 थी। दुर्भाग्य से अब यह मेरे साथ नहीं है। मैं इसको वापस जरूर पाना चाहूंगा। जो लोग भी मुझे सुन रहे हैं मेरे से संपर्क कर सकते हैं और मेरे से आकर मिल सकते हैं।

उन्होंने अपनी पहला गाड़ी के बारे में बात करते हुए कहा, मेरे घर के पास एक बहुत ही बड़ा ओपन ड्राइव मूवी हॉल था, लोग यहां आकर अपनी गाड़ी पार्क करते थे और फिल्म देखते थे इसके उपर बैठकर। इसी वजह से मैं अपने भाई के साथ बालकोनी पर खड़े होकर धंटो तक उन कार को देखता रहता था।
Herald