Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लंका प्रीमियर लीग: प्लंकेट, हफीज समेत 93 क्रिकेटर लिस्ट में शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक नई टी20 लीग की शुरुआत करने का फैसला किया है। श्रीलंका में लंका प्रीमियर लीग के नाम से इसका पहला सीजन 2020 में ही खेला जाना है, जिसके लिए बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रीलंका में लंका प्रीमियर लीग (LPL) का आगाज इस साल 28 अगस्त से होना है, जबकि फाइनल मैच 20 सितंबर को खेला जाएगा। बता दें कि यहां कोरोना वायरस के काफी कम मामले हैं।


ऐसे में विदेशी खिलाड़ी भी बिना किसी डर के यहां खेलने आ सकते हैं। इतना ही नहीं, भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का नाम भी लीग के ड्राफ्ट में शामिल थे, लेकिन इस पर आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हो सकी है। इंग्लैंड के विश्व कप विजेता तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी सहित कुल 93 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को पहली लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के लिए सूचीबद्ध (Listed) किया गया है।


आपकी जानकारी के लिए बता दे की पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज और वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ भी इस टी20 लीग के विदेशी खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं।टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे। ये मुकाबले आर प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रंगगिरी दांबुला स्टेडियम, पाल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और एस महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इससे पहले ही इस बात का ऐलान हो गया था कि इसमें कोलंबो, कैंडी, जाफना, दांबुला और गाले की टीमें हिस्सा लेंगी



Herald