Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

America में NFL में 77 पॉजीटिव मामले दोबारा परीक्षण में गलत पाये गये

न्यूयार्क। अमेरिका की नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) की 11 टीमों में कोविड-19 के लिये ;पॉजीटिव पाये गये 77 मामलों का न्यूजर्सी प्रयोगशाला में दोबारा परीक्षण करवाया गया और इन सभी के परिणाम ;नेगेटिव आये।

एनएफएल ने न्यू जर्सी की प्रयोगशाला ;बायो रेफरेन्स से परिणामों की जांच करने के लिये कहा था। अब इन 77 मामलों का फिर से परीक्षण किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें गलत पॉजीटिव दिया गया था।

जिन टीमों ने गलत पॉजीटिव मामलों की रिपोर्ट की थी उनमें मिनोसेटा वाइकिंग्सके 12, न्यूयार्क जेट्स के 10 और शिकागो बीयर्स के नौ मामले शामिल हैं। जेट्स के खिलाड़ी शनिवार को बाहर तक नहीं निकले लेकिन पूर्व में पॉजीटिव पाये गये मामलों के नेगेटिव आने के बाद रविवार को उन्होंने जमकर अभ्यास किया। बीयर्स ने रविवार की सुबह के बजाय दोपहर बाद अभ्यास किया। (एजेंसी)