

स्पोर्ट्स डेस्क। यूएई में आईपीएल के 13वें संस्करण के आयोजन के लिए बीसीसीआई को भारत सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गई है। इसके बाद अब अगले महीने से शुरू होने वाली इस टी-20 लीग के लिए बीसीसीआई ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बीसीसीआई का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल अगस्त के तीसरे सप्ताह में दुबई पहुंचकर यूएई में लीग से जुड़ी जगहों का मुआयना कर सकता है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा अमीरात क्रिकेट बोर्ड को टूर्नामेंट के मेजबानी आधिकारिक अनुति प्राप्त हो हुई। 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच इस साल आईपीएल का आयोजन यूएई में किया जाना है। ईसीबी चेयरमैन शेख नहायान मुबारक अल नहायान ने कहा, "हमारे लिए यह वाकई बहुत ही खुशी की बात है कि उस खेल की मेजबानी करने का मौका मिल रहा है जिस इवेंट को यहां इतना ज्यादा पसंद किया जाता है।

ऐसी स्थिति में होना ताकि आईपीएल को पूरी दुनिया में क्रिकेट को पसंद करने वाले समुदाय के बीच लाया जा सके, मौजूदा इवेंट जिसने की हमारी रोज मर्रा की जिंदगी पर इतना प्रभाव डाला है, यह कुछ ऐसा ही जिस पर हमारा सबसे ज्यादा ध्यान है और महत्व दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 'IPL चेयरमैन बृजेश पटेल, BCCI के अंतरिम सीईओ हेमंग अमीन और IPL के COO को UAE पहुंचने के बाद अपने-अपने होटलों के कमरों में छह दिन क्वारनटीन रहना होगा, इसके बाद वह काम पर जा सकते हैं।
Herald