Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये हैं अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले तीन मौजूदा खिलाड़ी

खेल डेस्क। क्रिकेट में कई रिकॉर्ड ऐसे हैं जो खिलाड़ी के न चाहते हुए भी उनके नाम दर्ज हो जाते हैं। कोई भी बल्लेबाज नहीं चाहेगा कि वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट जाए।आज हम ऐसे ही तीन मौजूदा क्रिकेटरों की बात करने जा रहे हैं जो अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।

इस सूची में पहली नाम इंग्लैंड के दाएं हाथ के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का है। हाल ही टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट अपने नाम कर चुके ब्रॉड इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 45 का शून्य पर पवेलियन लौट चुके हैं।

इस सूची में दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। ये दोनों ही क्रिकेटर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक 43-43 बार बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट चुके हैं।आज के समय में क्रिस गेल की गिनती दुनिया के सबसे तूफानी बल्लेबाजों में होती है।