
खेल डेस्क। भले ही विराट कोहली के नाम आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है, लेकिन सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के भारतीय रिकॉर्ड की बात की जाए तो ये उपलब्धि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के नाम है।
ऋषभ पंत सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले भारतीय क्रिकेटर है। पंत ने ये उपलब्धि 10 मई, 2018 को दिल्ली कैपिटल की ओर से खेलते हुए सनराइर्ज हैदराबाद के खिलाफ हासिल की थी। दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए इस मैच में पंत ने 63 गेंदों पर नाबाद 128 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और सात छक्के लगाए थे।
दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने का भारतीय रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम है। विजय ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 56 गेंदों पर 127 रन बनाए थे। वहीं वीरेंद्र सहवाग ने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से 30 मई, 2014 को 58 गेंदों पर 122 रन की शतकीय पारी खेली थी।