Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोनेरू हम्पी के दम पर ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के फाइनल में पहुंचा भारत

नई दिल्ली
भारतीय शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने शनिवार को ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के सेमीफाइनल में मोनिका सोस्को को टाई ब्रेक में हराकर भारत को पोलैंड पर जीत दिलाते हुए फाइनल में पहुंचा दिया है। भारत का फ़ाइनल में रूस और अमेरिका के बीच सेमीफाइनल के विजेता से रविवार को मुकाबला होगा। भारतीय टीम के लिए यह जीत आसान नहीं थी। टीम पहले राउंड में 2-4 से हार गई थी जिसके बाद दूसरे राउंड में जोरदार वापसी करते हुये 4.5-1.5 से जीत दर्ज की थी। बाकी काम हम्पी ने निणार्यक टाई ब्रेक में जीत से किया और भारत को फाइनल में पहुंचाया।
BCCI ने अनअकैडमी को बनाया आईपीएल का ऑफिशियल पार्टनर

पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने दूसरे राउंड में जान-क्रिस्टोफ डूडा को 78 चालों में हराया। वह पहले राउंड में डूडा से हार गए थे। कैप्टन विदित गुजराती ने गेगोर्ज गजेस्वकी को हराकर भारत को फाइनल में पहुंचाने का रास्ता साफ किया जबकि हम्पी और डी हरिका ने भी जीत दर्ज की। आर प्रगननदा को इगोर जेनिक ने हरा दिया जबकि वंतिका अग्रवाल का मुकाबला एलिसजा सिल्विका के साथ ड्रॉ रहा।

पहले राउंड में आनंद को डूडा ने हराया और गुजराती भी  रादोस्लाव वोजताजेक से हार गये थे। दिव्या देशमुख भी एलिसजा सिल्विका से हार गईं थीं। पहले राउंड में हम्पी ने सोको और हरिका ने करीना साइफिका के साथ ड्रा खेला था। निहाल सरीन ने इगोर जेनिक को हराकर भारत के लिए एकमात्र जीत दर्ज की थी।

The post कोनेरू हम्पी के दम पर ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के फाइनल में पहुंचा भारत appeared first on Bhavtarini.