

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 326 रन बनाए और फिर इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में कामयाब रहे. पाकिस्तानी गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज सरेंडर करते नजर आए. पाकिस्तान ने 20 ओवर के अंदर ही इंग्लैंड के 4 विकेट चटका लिए।

लेकिन आपको बता दे की इसी मैच में एक ऐसा संयोग हुआ है कि पिता और पुत्र दोनों मैच का हिस्सा बन गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब पिता और पुत्र दोनों एक ही मैच का हिस्सा हैं, लेकिन दोनों की जिम्मेदारियां अलग हैं। जी हां ये सच है।

दरअसल, इंग्लैंड की टीम के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड अपनी टीम के लिए खेल रहे हैं, जबकि उनके पिता क्रिस ब्रॉड मैच रेफरी की भूमिका में हैं। इस तरह पिता और बेटा दोनों मैच का हिस्सा हैं। क्रिस ब्रॉड भी इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन मौजूदा समय में वे मैच रेफरी की भूमिका हैं। बहुत कम बार ऐसा होता है जब अपने ही देश के किसी मैच रेफरी को मैच का हिस्सा बनाया जाए, लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए आइसीसी को ऐसा करना पड़ रहा है।
Herald