Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली की टीम के खिलाफ इरफान पठान ने चुनी बिना विदाई मैच खेले रिटायर हुए खिलाड़ियों की प्‍लेइंग इलेवन

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने हाल ही में रिटायर हुए एमएस धोनी के लिए विदाई मैच को लेकर एक दिलचस्प बात कही है. पठान ने रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटरों की टीम के बीच एक 'चैरिटी-कम-विदाई मैच' का सुझाव दिया, जिसका मुकाबला विराट कोहली की अगुवाई वाली मौजूदा भारतीय टीम के साथ हो। शानदार विदाई की बात तब से और होने लगी जब बीते 15 अगस्त को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने इंटरनैशनल क्रिकेट को अचानक से अलविदा कह दिया।


अब टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने एक जबरदस्त सुझाव दिया है जिससे इन सभी खिलाड़ियों को एक साथ फेयरवेल मैच खेलने का मौका मिल जाएगा। उन्होंने कहा, 'बहुत से लोग संन्यास ले चुके उन खिलाड़ियों के लिए फेयरवेल मैच के बारे में बातें कर रहे हैं, जिन्हें अच्छी तरह से विदाई नहीं मिली. क्यों न एक चैरिटी मैच खेला जाए. जिसमें बिना फेयरवेल मैच खेले रिटायर्ड हुए हुए खिलाड़ियों का सामना वर्तमान की विराट कोहली की टीम से हो. पठान ने अपनी टीम में ओपनर के तौर पर गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग को शामिल किया।

इसके बाद तीसरे नंबर के लिए उन्होंने राहुल द्रविड़ और वहीं चौथे नंबर पर वीवीएस लक्ष्मण को रखा है. पांचवें नंबर के लिए उन्होंने टीम में युवराज सिंह को शामिल किया। इरफान की इस टीम में टीम इंडिया के एक से बढ़कर एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं। इरफान पठान ने लिखा है कि बहुत से लोग संन्यास ले चुके उन खिलाड़ियों के लिए फेयरवेल मैच के बारे में बातें कर रहे हैं, जिन्हें अच्छी तरह से विदाई नहीं मिली।



Herald