Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के इस क्रिकेटर ने कहा- भगवान राम हमारे लिए आदर्श, भारत के लिए ऐतिहासिक दिन

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के स्पिनर और हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया पर फिलहाल बैन लगा हुआ है. उन्होंने बार बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अपील की लेकिन उनकी अपील को बोर्ड ने नहीं सुना. भारत के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ. अयोध्या में बुधवार को कड़ी सुरक्षा और कोविड-19 प्रोटोकॉल के बीच राम मंदिर के भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। लंबे इंतजार के बाद 5 अगस्त को अयोध्या राम मंदिर की नींव रख दी गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन कार्यक्रम में मंदिर की पहली ईंट रखी।


इसके साथ ही देश में जश्न का दौर शुरू हो गया. कहीं लड्डू बांटे गए तो कहीं दीप जलाकर इसे उत्सव के तौर पर मनाया गया. इस बीच पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी इस ऐतिहासिक कदम को लेकर खुशी है। उन्होंने आगे कहा, 'भगवान राम की सुंदरता उनके चरित्र में है, न कि उनके नाम में, और वो बुराई के खिलाफ अच्छाई के जीत के प्रतीक हैं. आज दुनियाभर में खुशी की लहर है, ये बड़ी संतुष्टि का क्षण है'

पाकिस्तान में रहकर इस ट्वीट को लिखने पर एक फैन ने उन्हें सुरक्षित रहने को कहा. इस पर दानिश ने जवाब दिया, 'हम सुरक्षित हैं, किसी को हमारे धार्मिक विश्वास से किसी को कोई दिक्कत नहीं है. प्रभु श्रीराम का जीवन हमें एकता और भाईचारा सिखाता है.'



Herald