Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम के लिए नई भूमिका निभाने के लिए भी तैयार हूं : अजिंक्य रहाणे

स्पोर्ट्स डेस्क। राजस्थान रॉयल्स के साथ कुछ साल तक रहने के बाद, इस साल अजिंक्य रहाणे दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में खेलेंगे. 2008 के चैंपियंस ने लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे के बदले अजिंक्य रहाणे को दिल्ली में लेने फैसला किया। अंजिक्य रहाणे को क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में पारी का आगाज करना पसंद है लेकिन दिल्ली कैपिटल्स में शीर्ष क्रम में कई बल्लेबाजों की मौजूदगी से भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान को आईपीएल में 'फिनिशर' की भूमिका निभानी पड़ सकती है जिसके लिए वे पूरी तरह से तैयार हैं।

आपको बता दे की इस साल दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने वाले रहाणे के लिए शीर्ष क्रम में जगह बनाना मुश्किल होगा क्योंकि टीम में शिखर धवन और पृथ्वी शॉ हैं जिनके बाद श्रेयस अय्यर, शिमरोन हेटमेयर और ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। क्या टी20 में फिनिशर की भूमिका उनके अनुकूल होगी, तो रहाणे ने कहा कि वह इसके लिए तैयार हैं।


टी20 क्रिकेट में 196 मैचों में 4988 रन बनाने वाले रहाणे ने कहा, ‘अगर मुझे नंबर 5 या 6 पर बल्लेबाजी के लिए कहा जाता है तो निश्चित तौर पर ऐसा करना चाहूंगा क्योंकि यह मेरे लिए नई भूमिका होगी और इससे मुझे अपना खेल को विस्तार देने में मदद मिलेगी। इसलिए अगर आप मुझसे पूछते हो तो मेरा जवाब हां होगा, मैं तैयार हूं।



Herald