Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट का मैदान याद करेगा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी… जानिए एमएस धोनी का रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा

नई दिल्ली
क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम को विश्व विजेता बनाने वाले पूर्व कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके करोड़ों चाहने वालों में कई दिग्गज नेता भी शामिल हैं। सभी धोनी को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए शुक्रिया कह रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट किया, ''विश्व कप विजेता से लेकर हर फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट को नए मुकाम पर ले जाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। क्रिकेट का मैदान हमेशा उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और प्रखर कप्तानी को हमेशा याद करेगा।''

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ''महेंद्र सिंह धोनी मात्र एक क्रिकेटर नहीं हैं, वह छोटे शहरों और सामान्य परिवार से आने वाले उन करोड़ों युवाओं की ‘हिम्मत’ हैं, जिनमें कुछ बड़ा करने का जज्बा है। 

The post क्रिकेट का मैदान याद करेगा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी… जानिए एमएस धोनी का रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा appeared first on Bhavtarini.