Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

माही ने की संन्यास की घोषणा, विराट ने दिया ये बड़ा बयान

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट प्रेमियों के लिए भावुक कर देने वाली खबर है. चहेते क्रिकेट स्टार और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. स्वतंत्रता दिवस की शाम को किया गया उनका .यह ऐलान प्रशंसकों को रुला गया. हालांकि धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कहने का ऐलान किया है. लेकिन उन्होंने साफ किया है कि वह IPL खेलते रहेंगे।


राट कोहली ने भी ट्विटर पर भावुक पोस्ट लिखकर उनके योगदान को याद किया है. विराट ने अपने ट्वीट में कहा है कि आपने देश के लिए जो किया, वह हमेशा सभी के दिल में रहेगा.

टीम इंडिया के कप्तान ने कहा है कि हर क्रिकेटर को एक दिन अपनी यात्रा समाप्त करनी पड़ती है. उन्होंने कहा कि लेकिन फिर भी जब आप किसी को बहुत करीब से जानते हों और वो इस तरह के निर्णय लेता है, वह काफी भावुक करने वाला होता है. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट इतने पर ही नहीं रुके. उन्होंने आगे लिखा है कि मुझे जो परस्पर सम्मान और गर्मजोशी आपसे मिली है, वह हमेशा मेरे साथ रहेगी.



Herald