Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बाबर आजम को विराट से सीखना होगा कि विनर कैसे बना जाता है: रमीज राजा

नई दिल्ली
पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज रमीज राजा ने विराट कोहली की बाबर आजम से तुलना पर कहा है कि पाकिस्तान के लिमिटेड ओवर्स के कप्तान को मैच विनर बनना सीखना होगा। बाबर आजम केवल तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं, जो आईसीसी रैंकिंग में तीनों फॉर्मैट में जगह बनाए हुए हैं। रमीज राजा ने कहा कि पाकिस्तान के इस बल्लेबाजी क्रम को बड़ा स्कोर सीखना चाहिए। बाबर को खासतौर पर मैच विनर बनना होगा।

रमीज राजा ने कहा, ''उन्हें विराट कोहली से सीखना चाहिए, उनमें तत्व है। अभी उनकी उम्र केवल 25 साल है। समय उन्हें और बेहतर बनाएगा।'' उन्होंने कहा, ''1992 में जब हमने इंग्लैंड का दौरा किया तो इंजमाम उल हक ने कोई बड़ा स्कोर नहीं बनाया था। ऐसा लग रहा था कि यही उनके करियर का अंत होगा। बाबर आजम के साथ ऐसा नहीं है। मूविंग बॉल के खिलाफ वह अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए। अगली बार जब वह इंग्लैंड जाएंगे तो वह काफी कुछ विराट कोहली जैसे हो सकते हैं। वह स्विंग और सीम को बेहतर खेलते दिखाई देंगे।''

पिछले कुछ वक्त क्रिकेट जगत में विराट कोहली और बाबर आजम को लेकर काफी तुलना हो रही है। पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज यूनुस खान ने कहा था कि दोनों की तुलना करने का यह सही समय नहीं है, क्योंकि बाबर ने अभी अपने करियर की शुरुआत की है।

विराट कोहली ने वनडे में 2008 में डेब्यू किया था। इसके तीन साल बाद उन्हें टेस्ट कैप मिली। दूसरी तरफ बाबर कोहली से छह साल छोटे हैं। उन्होंने 2015 में डेब्यू किया, जब विराट कोहली पीक पर थे। कोहली बाबर से 300 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इसलिए दोनों की तुलना न्यायसंगत नहीं है।

रमीज राजा ने कहा, ''बाबर को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, उन्हें कोहली की तरह उत्साही होना चाहिए। विराट कोहली से उनकी तुलना उनके लिए कॉम्पलिमेंट है। यह कोई दबाव नहीं है। मुझे नहीं लगता जब बाबर बल्लेबाजी के लिए जाते हैं तो इस तुलना के बारे में सोचते होंगे।''

The post बाबर आजम को विराट से सीखना होगा कि विनर कैसे बना जाता है: रमीज राजा appeared first on Bhavtarini.