Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्राग ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

प्राग। एटीपी चैलेंजर प्राग ओपन टेनिस में भारतीय चुनौती शुक्रवार को समाप्त हो गई जब तीनों खिलाड़ी युगल वर्ग में हार गए।

शीर्ष वरीयता प्राप्त दिविज शरण और रॉबिन हासे को क्वार्टर फाइनल में जिरि लेहेस्का और थॉमस मैकहैक ने 6 . 3, 7 . 6 से हराया। एन श्रीराम बालाजी और किमेर कोप्पेजांस की जोड़ी को स्टीवन डियेज और ब्लज रोला ने 6 . 4, 6 . 3 से मात दी।

एकल में दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन स्टान वावरिंका से हारे सुमित नागल युगल में भी हारकर बाहर हो गए। नागल और एल इवांस्का को पियरे एच हरबर्ट और आर्थर रिंडरनेक ने 6 . 2, 6 . 4 से शिकस्त दी। कोरोना वायरस महामारी के बीच मार्च के बाद इन तीनों भारतीय खिलाडिय़ों का यह पहला प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट है। (एजेंसी)