
इंटरनेट डेस्क। इस साल यूएई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण के दौरान आठ टीमों को आठ अलग होटलों में रखा जाएगा।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा फे्रंचाइजियों को आईपीएल के लिए सौंपी गई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में इस बात का जिक्र किया गया है। इस एसओपी में बताया गया है कि जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण से जुड़े किसी भी नियम के उल्लंघन करने पर खिलाड़ी या टीम सहयोगी स्टाफ को सजा दी जाएगी।
वहीं यूएई के लिए रवाना होने से पहले खिलाड़ी या टीम सहयोगी स्टाफ को कोविड-19 परीक्षण में दो बार नेगेटिव आना अनिवार्य होगा।गौरतलब है कि इस साल यूएई में आईपीएल के 13वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। देश में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण इस साल आईपीएल का आयोजन यूएई में करवाने का निर्णय लिया गया है।