Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSK के कुल 11 सदस्य कोरोना वायरस की चपेट में ,और बढ़ा क्वारंटीन

 चेन्नै
तीन बार
की चैंपियन टीम चेन्नै सुपर किंग्स (सीएसके) के कुछ सदस्य घातक कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी के चलते अब उनका क्वारंटीन पीरियड भी बढ़ा दिया गया है। दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम सीएसके के लिए इसे एक बड़ा झटका माना जा रहा है जिसके खिलाड़ी शुक्रवार से दुबई में अभ्यास शुरू करने वाले थे।

 लेकिन यह अभी जानकारी नहीं है कि खिलाड़ी, सपॉर्ट स्टाफ या अधिकारियों में किसे कोरोना हुआ है। यह जानकारी मिली है कि दुबई पहुंचने के बाद टीम से जुड़े सदस्यों का कोविड-19 टेस्ट किया गया था जो पॉजिटिव आया है। नतीजतन, सीएसके को अब एक और सप्ताह के लिए क्वारंटीन में रहना होगा।

चेन्नै सुपर किंग्स टीम के खिलाड़ी और सपॉर्ट स्टाफ 21 अगस्त को दुबई पहुंचे और पहले से ही बीसीसीआई की ओर से लगाए गए अनिवार्य छह दिवसीय क्वारंटीन से गुजर रहे थे। भारत में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए इस साल आईपीएल यूएई में हो रहा है जो 19 सितंबर से शुरू होगा।

धोनी के कहने पर लगा था स्पेशल कैंप
बता दें यूएई जाने से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांच दिवसीय कैंप लगाया था. चेन्नई में आयोजित इस कैंप में एमएस धोनी, सुरेश रैना, दीपक चाहर, अंबाति रायडू, पीयूष चावला और शार्दुल ठाकुर ने हिस्सा लिया था. कर्ण शर्मा भी इस कैंप का हिस्सा थे. टीम के गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी की देखरेख में सभी ने अभ्यास किया था.

तीन टीमों ने शुरू की ट्रेनिंग
चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Superkings) टीम भले ही कोरोना की वजह से प्रैक्टिस से एक हफ्ते तक दूर रहेगी लेकिन तीन टीमों ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है. राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है. बता दें आईपीएल का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है और इसका फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा. लेकिन सवाल ये है कि अगर किसी टीम का सदस्य बीच टूर्नामेंट में कोरोना पॉजिटिव पाया जाएगा तो वो टीम कैसे अपना मैच खेलेगी.

The post CSK के कुल 11 सदस्य कोरोना वायरस की चपेट में ,और बढ़ा क्वारंटीन appeared first on Bhavtarini.