

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में होने जा रहा है. खिलाड़ियों ने भी कमर कस ली है. आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के घरेलू खिलाड़ियों ने मुंबई पहुंचना भी शुरू कर दिया है. मुंबई इंडियंस अपने खिलाड़ियों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की आईपीएल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों को यूएई में अभ्यास शुरू करने से पहले कोविड-19 की जांच में पांच बार निगेटिव आना होगा और टूर्नामेंट शुरू होने के बाद उन्हें हर पांचवें दिन कोरोना वायरस जांच करानी होगी। यूएई में पहले सप्ताह के प्रवास के दौरान टमों के खिलाडियों और अधिकारियों को होटल में एक दूसरे से मिलने की अनुमति नहीं होगी। जांच में तीन बार निगेटिव आने के बाद ही उन्हें टूर्नामेंट के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में जाकर अभ्यास करने की अनुमति होगी।

यूएई में खिलाड़ियों और सहायक कर्मचारियों की पृथकवास के दौरान पहले, तीसरे और छठे दिन जांच की जाएगी, इसमें निगेटिव रहने के बाद 53 दिनों तक चलने वाले टूर्नामेंट में हर पांचवें दिन उनकी जांच होगी। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के परिवार और सहयोगियों को साथ रखने का फैसला टीमों पर छोड़ दिया है, इसके लिए उन्हें भी सख्त जैव-सुरक्षित प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
Herald