Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले मैच से IPL 2020 में खेलेंगे विदेशी खिलाड़ी, BCCI ने किया है बदलाव

स्पोर्ट्स डेस्क। राजस्थान रॉयल्स के सीओओ जैक लुश मैक्रम ने शनिवार को बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने अपने प्रोटोकॉल में अपडेट किया है। इसके परिणाम स्वरूप अब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पहले मैच से ही आइपीएल में मौजूद रह सकेंगे।


दरअसल, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सितंबर में तीन-तीन मैचों की टी-20 और वन-डे सीरीज खेली जानी है। सीरीज का आखिरी मैच 16 सितंबर को खेला जाएगा।
ऐसे में लग रहा था कि इन दोनों ही टीम के खिलाड़ी आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों में अपनी टीमों के साथ नहीं जुड़ पाएंगे। इस मामले पर गौर करते हुए बीसीसीआई ने सभी टीमों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जो खिलाड़ी क्वारंटीन से आ रहे हैं। उन्हें अब क्वारंटीन में रहने की जरूरत नहीं होगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की अगर ये प्लेयर्स रूल्स को फॉलो करते हैं। यानी बायो सिक्योर बबल से बाहर नहीं निकलते हैं तो वे सीधे अपनी-अपनी टीम से जुड़ सकते हैं। हालांकि, यूएई पहुंचते से ही उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूर होगा। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और सीपीएल में हिस्सा ले रहे प्लेयर्स होटल से सीधे मैदान पर पहुंच रहे हैं। उन्हें एयरपोर्ट टर्मिनल्स और इमीग्रेशन जैसी दूसरी औपचारिकताओं का भी पालन नहीं करना पड़ रहा।



Herald