

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल में चाइनीज मोबाइल कंपनी की स्पॉन्सरशिप जारी रखने के फैसले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच ने नाराजगी जाहिर की है. मंच ने कहा है कि अगर चाइनीज मोबाइल कंपनी से आईपीएल का नाता नहीं टूटा तो फिर संगठन आयोजन के बहिष्कार की अपील करेगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS) से संबद्ध स्वदेशी जागरण मंच (SJM) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए चीनी प्रायोजकों के साथ बने रहने के बीसीसीआई के फैसले पर हैरानी जताई है। सोमवार को दिए बयान में एसजेएम ने कहा कि लोगों को इस टी-20 क्रिकेट लीग का बहिष्कार करने पर विचार करना चाहिए।

लद्दाख हिंसा के बाद से चीनी उत्पादों के बहिष्कार का अभियान चल रहा है. सरकार ने भी कई चीनी कंपनियों पर कार्रवाई की है. ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि BCCI देशहित में वीवो मोबाइल से नाता तोड़ लेगी. आपको बता दें कि चीनी कंपनी वीवो आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सर है. हालांकि, बोर्ड ने देशहित से ज्यादा पैसों को तवाज्जो दी और अब अपने इसी रुख के चलते उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग हैशटैग boycott IPL के साथ अभियान चला रहे हैं.
Herald