Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL स्पॉन्सरशिप के लिए BCCI ने निकाला टेंडर, 300 करोड़ रुपये समेत ये हैं शर्तें

स्पोर्ट्स डेस्क। चीन के साथ सीमा पर तनातनी का असर वहां की कंपनी वीवो (VIVO) पर भी देखा गया जो कि आईपीएल की मुख्य स्पॉन्सर थी. सीमा पर चल रही तल्खियों के बाद वीवो की एक साल की स्पॉन्सरशिप बीसीसीआई ने रद्द कर दी. अब बीसीसीआई आईपीएल के नए स्पॉन्सर की तलाश में है और इस बीच आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने स्पॉन्सरशिप पर बड़ी बात कह दी है. उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि बीसीसीआई को अगले एक हफ्ते में स्पॉन्सर मिल जाएगा और उसे वीवो के अलग होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

सचिव जय शाह ने बोलियां जमा करने के लिए 13 बिंदुओं की घोषणा की. अधिकार पाने वाले के नाम का ऐलान 18 अगस्त को किया जाएगा. बोलियां जमा करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त है. बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा,‘ये अधिकार 18 अगस्त 2020 से 31 दिसंबर 2020 की अवधि के लिए उपलब्ध हैं। इसमें कहा गया, ‘इसके बारे में विस्तार से जानकारी उन्हीं पक्षों को दी जाएगी, जो ईओआई (एक्सप्रेस आफ इंटरेस्ट) जमा करेंगे और योग्य पाए जाएंगे।

इसमें आगे कहा गया,‘यह स्पष्ट किया जाता है कि सबसे ऊंची बोली लगाने वाले तीसरे पक्ष को अधिकार देने के लिए बीसीसीआई बाध्य नहीं होगा. बीसीसीआई का फैसला कई अन्य बातों पर भी निर्भर करेगा। स्पॉन्सरशिप की बोली में वही कंपनी हिस्सा ले सकेगी जिसका टर्नओवर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा होगा. आईपीएल संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच शारजाह, दुबई और अबुधाबी में खेला जायेगा.वीवो का अलग होना कोई झटका नहीं है. कई कंपनियां पहले ही रूचि जता चुकी हैं. चाहे भारतीय कंपनी हो या विदेशी, जो सबसे ज्यादा बोली लगायेगी उसे ही अधिकार मिलेंगे.



Herald