Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रहाणे को IPL का बेसब्री से इंतजार, फैमिली साथ ले जाने पर जानिए क्या कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के लिए आइपीएल 2020 में खेलने जा रहे अजिंक्य रहाणे चाहते हैं कि उनकी पत्नी और बेटी यूएई में आइपीएल के दौरान उनके साथ रहें, अजिंक्य रहाणे ने माना कि मौजूदा हालात में स्वास्थ्य और सुरक्षा अहम है. उन्होंने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों को अनुमति देने से पहले सभी के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर विचार करना महत्वपूर्ण है।

अजिंक्य रहाणे की नजर में उनका और परिवार का स्वास्थ्य सबसे जरूरी है। अगर ऐसे में बीसीसीआई आईपीएल के लिए परिवार को यूएई ले जाने की मंजूरी नहीं देता, तो उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं। रहाणे ने इंडिया टुडे के एक शो में यह बात कही।अब उन्हें कोविड-19 के कारण अपनी सुरक्षा और खिलाड़ियों की सुरक्षा के बारे में सोचना होगा।

उन्होंने आगे कहा रहाणे ने कहा कि एक व्यक्ति के तौर पर आप कोरोना के हालात को किनारे रख अपने परिवार के साथ ट्रैवल करना चाहते हैं। लेकिन मौजूदा स्थिति में पत्नी और बच्ची की सुरक्षा सबसे अहम है। वहीं, खिलाड़ियों की हेल्थ और सेफ्टी भी जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल 2020 को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था. और अब T20 विश्व कप और एशिया कप स्थगित होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सितंबर-नवंबर के दौरान UAE में आईपीएल कराने की तैयारी में है.



Herald