Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL13: राजस्थान रॉयल्स के शुरुआत मैचों में नहीं खेल पाएंगे ये स्टार क्रिकेटर! 

खेल डेस्क। पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल के 13वें संस्करण के शुरुआती कुछ मैचों में स्टीव स्मिथ, जोश बटलर और जोफ्रा आर्चर जैसे स्टार खिलाडिय़ों के बिना मैदान में उतरना पड़ सकता है।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार से 16 सितंबर तक सीमित ओवरों के छह मैच खेले जाने के कारण इन खिलाडिय़ों के आईपीएल के पहले सप्ताह में खेलने की संभावना बहुत ही कम है। इस श्रृंखला में खेलने वाले आईपीएल खिलाडिय़ों की 17 या 18 सितंबर को यूएई पहुंचने की संभावना है।

इसके बाद उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत छह दिन पृथकवास पर रहना होगा। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के कुल 29 खिलाड़ी आईपीएल की विभिन्न टीमों का हिस्सा हैं। इन खिलाडिय़ों में ऑस्टे्रेलिया के डेविड वार्नर, पैट कमिंस और इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि आईपीएल का 13वां संस्करण इस साल 19 सितम्बर से शुरू होगा। पहले ये टूर्नामेंट भारत में ही होना था, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए इसे यूएई में शिफ्ट कर दिया गया है।