Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL: महेन्द्र सिंह धोनी का हुआ कोरोना टेस्ट

खेल डेस्क। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए इस साल संयुक्त अरब अमीरात में आईपीएल का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए कोरोना वायरस के संक्रमण को दखते हुए बीसीसीआई ने सख्त नियम बनाए हैं।

बीसीसीआई के इन नियमों के अनुसार, खिलाडिय़ों को आईपीएल के 13वें संस्करण में हिस्सा लेने से पहले दो बार कोरोना टेस्ट कराना होगा। इन दोनों टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही खिलाडिय़ों को टूर्नामेंट के लिए संयुक्त अरब अमीरात जाने की अनुमति दी जाएगी।

इसी के तहत पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपना कोरोना टेस्ट कराया है। खबरों के अनुसार, रांची के गुरु नानक अस्तपताल ने धोनी को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। अब चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी की कोरोना जांच की रिपोर्ट आज आएगी।

ये रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही चेन्नई में लगने वाले टीम के कैंप में धोनी शामिल हो पाएंगे। संयुक्त अरब अमीरात रवाना होने से पहले खिलाडिय़ों का फिर से कोरोना टेस्ट किया जाएगा।