Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज IPL को मिलेगा एकदम देसी टाइटल स्पॉन्सर, रेस में है ये कंपनियां

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोनाकाल के बीच इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां संस्करण यूएई में खेला जाएगा। 19 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में कई भारी बदलाव देखने को मिलेंगे। अव्वल तो यही कि लंबे समय से आईपीएल की पहचान बन चुकी चीनी कंपनी वीवो अब मुख्य प्रायोजक नहीं रही, इसलिए अब बीसीसीआई IPL के नए प्रायोजक का एलान आज कर सकती है।

दावेदारी की दौड़ में टाटा संस कंपनी सबसे आगे मानी जा रही है, जबकि पतंजलि आयुर्वेद रेस से बाहर हो गई है। हालांकि, उसे भी प्रबल दावेदार माना जा रहा थाइनके अलावा रिलायंस जियो, बायजू, अन-एकेडमी, और ड्रीम इलेवन जैसी कंपनियां भी रेस में हैं। इस बार कोरोना के कारण आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में होगा। यह टूर्नामेंट पूरी तरह से बायो-सिक्योर माहौल में होगा।

बाबा रामदेव का कहना है कि पतंजलि कंपनी तभी स्पॉन्सरशिप के लिए आगे आएगी, जब कोई दूसरी भारतीय कंपनी आगे नहीं आती है। उन्होंने इस दावे का खंडन किया कि पतंजलि ने स्पॉन्सरशिप के लिए बोली लगाई है।



Herald