Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL से पहले ही टीम इंडिया के इस ऑल-राउंडर ने की सगाई, देखें तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए टीमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए रवाना हो रही हैं। इसी बीच एक भारतीय क्रिकेटर ने अपनी सगाई का ऐलान कर दिया है। हाल ही में युजवेंद्रा सिंह चहल ने भी अपनी सगाई का ऐलान किया था और अब भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर ने भी अपनी सगाई की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पिछले साल वर्ल्ड कप के दौरान खेल चुके ऑलराउंडर विजय शंकर ने सगाई कर ली है. 29 साल के विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर अपने फैन्स को खुशखबरी दी है।

आईपीएल 2020 के लिए UAE रवाना होने से पहले उन्होंने अपनी सगाई की खबर शेयर की है। विजय शंकर की सगाई की खबर पर उनके साथी क्रिकेटरों ने बधाई दी है. फैन्स उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं. आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने भी उन्हें बधाई दी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की आईपीएल 2020 में भी विजय शंकर खेल रहे हैं और वो सनराइज़र्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं. हैदराबाद की टीम भी जल्दी ही यूएई के लिए रवाना होने वाली है. जबकि 20 अगस्त को राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमें यूएई पहुंच गई हैं।



Herald