Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस कारण बिना IPL खेले क्यों लौटे सुरेश रैना!

स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपरकिंग्स को बीच में छोड़कर स्वदेश लौटे सुरेश रैना ने अब तक वापस लौटने का कारण पत्नी और दो बच्चों को बताया था, लेकिन रविवार को रैना के बीच में ही सीएसके को छोड़ने की वजह साफ हो गई। टीम प्रबंधन और रैना के बीच होटल के कमरे को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि अब अटकलों पर कुछ हद तक विराम लगता नजर आ रहा है। साथ ही कुछ नई जानकारियां सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के मालिक एन श्रीनिवासन ने सुरेश रैना को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा है कि सुरेश रैना खराब होटल रूम और कोरोना वायरस के डर की वजह से आईपीएल 2020 छोड़कर स्वदेश लौट आए हैं। खराब कमरे को लेकर महेंद्र सिंह धोनी से रैना का विवाद होने की बात भी सामने आ रही है . इस मामले को लेकर श्रीनिवासन ने बयान में कहा है कि होटल रूम को लेकर रैना और टीम के कप्तान एमएस धोनी के बीच विवाद हुआ। कैप्टन कूल ने ऑलराउंडर रैना को मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और टूर्नामेंट छोड़ने का फैसला किया। श्रीनिवासन ने यहां तक कहा कि उनके सिर सफलता चढ़ गई है।


रिपोर्ट के अनुसार श्रीनिवासन ने कहा, 'मुझे लगता है कि सुरेश रैना वापस आना चाहेंगे. सीजन शुरू नहीं हुआ है और उन्हें एहसास होगा कि वह क्या (11 करोड़ रुपये) खो रहे हैं. उन्हें यह (सैलरी) नहीं मिलेगी.



Herald