

स्पोर्ट्स डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स के श्रेयस अय्यर ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को बतौर कप्तान खुद का सबसे अहम टूर्नामेंट करार करते हुए कहा कि टीम के सभी साथियों को लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योंकि एक खिलाड़ी का प्रदर्शन मायने नहीं रखेगा. पिछले चरण में दिल्ली कैपिटल्स की टीम सात साल में पहली बार आईपीएल के प्ले ऑफ में पहुंची थी और अब टीम इस बार बेहतर नतीजे की उम्मीद कर रही है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का मानना है कि लीग का आगामी सीजन कप्तान के तौर पर उनकी सबसे अहम चुनौतियों में से एक होगा।

श्रेयस अय्यर ने 2018 सीजन के बीच में दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर से दिल्ली की कप्तानी ली थी। 2018 और 2019 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अच्छा प्रदर्शन तो किया, लेकिन टीम फाइनल तक का सफर तय नहीं कर पाई है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के पहले नेट सेशन में टीम के टॉप बल्लेबाजों ने हिस्सा लिया। शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे भी नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। फैन्स टीम के नेट सेशन्स के इन वीडियोज और तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

शिखर धवन ने पहले नेट सेशन में जमकर पसीना बहाया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 16 मैचों में 34.7 के औसत और 135.67 के स्ट्राइक रेट से 521 रन बनाए थे। अय्यर ने कहा, 'यह काफी अलग होने वाला है. मुख्य बात यह है कि हम एक बारे में एक ही काम को हाथ में लें. हमें इस बारे में बताया गया है कि क्या करना है क्या नहीं. यह जरूरी है कि जो टीम में है और इस बबल में है वह इन सभी चीजों का पालन करें. दिल्ली ने इस बार अपनी टीम में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे को लिया है.'
Herald