Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL से पहले बड़ा झटका, राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग कोच कोरोना पॉजिटिव

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग IPL2020 की तैयारियां जोरों पर हैं. टूर्नामेंट शुरू होने का वक्त क़रीब आ चुका है. कोविड-19 को देखते हुए इस बार टीमें और आयोजक काफी सावधानियों के साथ उतरेंगे. बीच में ख़बरें थीं कि UAE निकलने से पहले कुछ टीमें भारत में ही कैंप लगाना चाहती हैं. इन तमाम ख़बरों के बीच राजस्थान रॉयल्स के खेमे से एक बुरी ख़बर आई है.

टीम के फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और अब 14 दिन तक अस्पताल में क्वॉरंटीन में रहेंगे. दिशांत और राजस्थान की टीम ने बुधवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। राजस्थान रॉयल्स ने दिशांत के कोरोना टेस्ट को लेकर बयान जारी किया. फ्रेंचाइजी ने बताया कि मुंबई में सभी खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और अधिकारियों के जुटने से पहले एक कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमें दिशांत की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फ्रेंचाइजी टीमों को आईपीएल के 13वें सीजन के लिए एसओपी सौंप दी है। आईपीएल की सभी टीमें 20 अगस्त के आस-पास यूएई के लिए रवाना होने वाली हैं। देश में कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए इसबार आईपीएल यूएई में कराया जा रहा है।



Herald