Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Malkhamb player योगेश मालवीय को बधाई-शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान ने मलखंभ खिलाड़ी योगेश मालवीय को द्रोणाचार्य सम्मान से सम्मानित किए जाने पर उन्हें बधाई दी है।

श्री चौहान ने ट्वीट के द्वारा कहा ;मध्यप्रदेश गौरवान्वित हुआ। मलखंभ खिलाड़ी श्री योगेश मालवीय जी को;द्रोणाचार्य सम्मानऔर दिव्यांग तैराक श्री सत्येंद्र सिंह लोहिया जी को;तेनजिंग नॉरगे राष्ट्रीय साहसिक अवॉर्डसे सम्मानित होने पर आत्मीय बधाई। प्रदेश के दोनों लाडलों को शुभकामनाएं!

श्री चौहान ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा ;श्री योगेश मालवीय जी ने 7 साल की उम्र से ही मलखंभ का अभ्यास करना और बाद में दूसरों को प्रशिक्षित करना भी शुरू कर दिया।

तमाम आर्थिक संकटों से लड़ते हुए इन्होंने मलखंभ जारी रखा और आज स्वयं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित होकर मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। मेरी शुभकामनाएं। दिव्यांग तैराक श्री सत्येंद्र सिंह लोहिया तेनजिंग नॉरगे राष्ट्रीय साहसिक अवॉर्ड प्राप्त करने वाले देश के पहले खिलाड़ी हैं।

अमेरिका में 42 किमी की कैटलीना चैनल को केवल 11.34 घंटे में पार कर उन्होंने यह सम्मान प्राप्त किया है। प्रदेश का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। आपका अभिनंदन। (एजेंसी)