Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पीपीई किट पहन कर यूएई के लिए रवाना हुई MI, रोहित शर्मा की पैकिंग में बेटी ने की मदद

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के लिए फ्रैंचाइजीज ने यूएई के लिए रवाना होना शुरू कर दिया है। इस साल आईपीएल का 13वां सीजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के यूएई पहुंचने के बाद अब मुंबई इंडियंस की टीम भी यूएई के लिए रवाना हो गई है।


आईपीएल के 13वें सीजन के लिए कई फ्रैंचाइजीज यूएई पहुंच चुकी हैं तो कुछ ने उड़ान भर ली है। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस भी यूएई के लिए रवाना हो चुकी है। यूएई के लिए रवाना होते हुए मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ की कई तस्वीरें अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट से शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सभी लोग पीपीई किट पहने हुए नजर आ रहे हैं।

रोहित शर्मा ने पैकिंग करते हुए अपनी बेटी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने पैकिंग के लिए लिखा है- थैंक्यू सैमी क्रुणाल पांड्या ने भी अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट से हार्दिक साथ पीपीई किट पहने हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- हम अपनी इस नई ट्रेवल किट के आदी हो रहे हैं। यूएई हम आ रहे हैं।



Herald