Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MS धोनी के संन्यास पर इमोशनल हुआ ICC, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक वीडियो जारी कर रिटायर होने पर बधाई दी है। तीन मिनट 11 सेकेंड के इस वीडियो में धोनी के पहले मैच से लेकर, तमाम ऐतिहासिक पलों को कैद किया गया है। आईसीसी ने कहा कि इस पूर्व भारतीय कप्तान ने एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया और उनकी बेहद कमी खलेगी। धोनी ने शनिवार शाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मुझे अब रिटायर्ड समझा जाए।


आईसीसी (ICC) ने तीन मिनट 11 सेकंड का वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने धोनी के हर बेहतरीन पल को दिखाया है. इस वीडियो में दुनिया भर के स्टार खिलाड़ियों और दिग्गजों के धोनी पर दिए बयानों को शामिल किया गया है. वीडियो में आप धोनी के डेब्यू से उनके आखिरी मैच तक का सफर देख सकते हैं जिसमें न सिर्फ बतौर कप्तान बल्कि बल्लेबाज और विकेटकीपर भी उन्हें महान बताया गया है. इस वीडियो के कैप्शन में आईसीसी ने केवल एक लाइन लिखी है, 'महेंद्र सिंह धोनी - इस खेल के महान खिलाड़ियों में से एक.

धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं, 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में एकदिवसीय विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी खेल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं। वानखेड़े स्टेडियम में 2011 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में उनके विजयी शॉट लगाने की छवि दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में छपी हुई है।



Herald