Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PSG की हार के बाद समर्थकों ने मचाया उत्पात, Paris में 148 लोग गिरफ्तार

पेरिस। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) की लिस्बन में चैंपियन्स लीग फाइनल में बायर्न म्यूनिख के हाथों 1-0 से हार के बाद उसके प्रशंसक भडक़ गये और उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ हाथापायी करने के अलावा कारों और दुकानों की खिड़कियां तोड़ डाली। इसके बाद पुलिस ने 148 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पेरिस पुलिस के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि सैकड़ों प्रशंसकों पर मास्क नहीं पहनने के लिये जुर्माना भी लगाया गया है। फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डार्मानिन ने ट्विटर पर लिखा कि रविवार की रात की झड़प में 16 पुलिस अधिकारी घायल हो गये। पुलिस के पास चोटिल फुटबॉल प्रशंसकों का आंकड़ा नहीं है।

फ्रांसीसी फुटबाल प्रेमियों को उम्मीद थी मार्सेली के बाद पीएसजी यूरोप का सबसे बड़ा क्लब टूर्नामेंट जीतने वाला दूसरा क्लब बन जाएगा लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा।

पीएसजी की हार पर मार्सेली में जश्न मनाया गया तो पेरिस में समर्थकों ने उत्पात मचा दिया। समर्थक क्लब के स्टेडियम के बाहर जमा हो रखे थे और पुलिस को उन्हें तितर बितर करने के लिये आंसू गैस छोडऩी पड़ी। (एजेंसी)