

स्पोर्ट्स डेस्क। धोनी ने अपने 16 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर पर विराम लगाते हुए एक इमोशनल वीडियो के जरिए क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 15 अगस्त 2020 के दिन टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ली तो दुनियाभर के क्रिकेट फैंस में मायूसी थी। धोनी ने भले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को लगता है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व भारतीय कप्तान से अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का अनुरोध कर सकते हैं। धोनी आईसीसी की तीनों ट्रोफी जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं।अख्तर ने यूट्यूब पर कहा, 'मुझे लगता है कि वह (धोनी) टी-20 वर्ल्ड कप खेल सकते थे. जिस तरह भारत अपने सितारों का सम्मान करता है, उन्हें पहचान देता है.

उसे देखते हुए मैं कह सकता हूं कि वे धोनी को टी-20 में जरूर खिलाते, लेकिन यह खिलाड़ी की अपनी पसंद होती है। अख्तर ने कहा, 'लेकिन फिर वही बात, धोनी सब कुछ जीत चुके हैं. रांची से आए एक खिलाड़ी ने सारे भारत को झूमने पर मजूबर कर दिया और क्या चाहिए. आखिर में यह मायने रखता है कि दुनिया आपको याद करे. और भारत जैसा देश आपको कभी नहीं भूलने देगा
Herald