Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स UAE पहुंचने पर नहीं होंगे क्वारनटीन, RCB का दावा

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 को शुरू होने में अब मात्र 28 दिन का ही समय शेष बना हुआ है. टीमों ने यूएई (UAE) जाना शुरू भी कर दिया है. तीन टीमें अब तक आईपीएल (IPL 13) के लिए यूएई पहुंच भी चुकी हैं. अभी भारतीय खिलाड़ी ही यूएई पहुंच रहे हैं, विदेशी खिलाड़ियों का आना अभी कुछ देर से शुरू होगा. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के चेयरमैन संजीव चूड़ीवाला ने गुरुवार को कहा कि इस टी20 लीग में खेलने वाले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में छह दिन के आइसोलेशन में रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि वे पहले ही बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट में रह रहे हैं।

संजीव के मुताबिक, इन दोनों देशों के खिलाड़ी पहले ही ऐसे माहौल से आ रहे हैं, जहां क्वारैंटाइन होने की जरूरत नहीं है। संजीव का बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि इस टीम में ऑस्ट्रेलिया के लिमिटेड ओवरों के कप्तान एरोन फिंच और इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली शामिल हैं। पूरी संभावना है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ी 17 सितंबर को चार्टर प्लेन से यूएई पहुंचेंगे।


जिससे वे अपनी टीम के शुरुआती मैच के लिए उपलब्ध हो सकें। चूड़ीवाला ने कहा, 'भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एसओपी से साफ है कि प्रत्येक खिलाड़ी को यूएई में आइसोलेशन में रहना होगा। हालांकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पहले ही बायो-बबल में होंगे क्योंकि वे वहां सीरीज खेलेंगे।



Herald