

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के शेड्यूल का अभी तक ऐलान नहीं किया गया है. जिसके कारण फैन्स खासकर काफी हैरान हैं। बता दें कि आईपीएल 2020 का पहला मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा. वैसे, रिपोर्ट्स की मानें तो पहला मैच चेन्नई और मुंबई इंडियंस के बीच ही खेला जाएगा. बता दें कि जब एम एस धोनी ने रिटायरमेंट का ऐलान किया था तो रोहित शर्मा ने ट्वीट कर इस बात के संकेत दिए थे कि आईपीएल का पहला मैच दोनों टीमों के बीच ही होगा।
आईपीएल के 13वें सीजन के सभी टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं और खिलाड़ी क्वारंटाइन में वक्त बिता रहे हैं। इस दौरान खिलाड़ी अकेले रहकर एक्सरसाइज कर रहे हैं, म्यूजिक का मजा ले रहे हैं या वीडियो कॉल के जरिये अपने परिवारों से जुड़ रहे हैं। इस बीच सुरेश रैना को यूएई में दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की याद सता रही है।
हाल ही में इंटरनैशलन क्रिकेट से संन्यास लेने वाले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में स्क्रीन पर सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर है। वहीं, बैकग्राउंड में सुशांत की फिल्म 'केदारनाथ' का गाना 'जां निसार' चल रहा है। यह वीडियो काफी इमोशनल है। बताते चलें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। यह केस अब सीबीआई के पास हैं और सीबीआई की टीम इस मामले की जांच कर रही है।
Herald