Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुरेश रैना बने रैपर, क्वारंटीन पर बनाया गाना- देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना रैपर बन गए हैं। युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) पहुंचने के बाद रैना बाकी सभी क्रिकेटरों की तरह 6 दिन के आइसोलेशन में हैं। रैना आईपीएल प्रोटोकॉल के तहत 6 दिनों के क्वारंटीन में रह रहे हैं. होटल रूम में रहकर ही रैना अपनी फिटनेस के लिए इंटेंस वर्कआउट कर रहे हैं. बता दें दुबई के होटल में क्वारंटीन में रहने के साथ-साथ रैना मस्ती करते हुए भी नजर आ रहे हैं, लेकिन मंगलवार को रैना ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। रैना ने रैपर के अंदाज में चंद लाइन्स शेयर की हैं।

वीडियो शेयर करते हुए रैना ने लिखा, क्वारंटीन हो चाहे 4 दिन, या चाहे एक पूरा वीक, मैं हूं अंदर पर निकलता बाहर मेरा फिटनेस फ्रीक, वर्कआउट और नेटफ्लिक्स से गुजरा पूरा दिन मेरा, अब तो बुर्ज खलीफा कल से लग रहा है और बड़ा.'. रैना का यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद भी आ रहा है.


आपकी जानकारी के लिए बता दे की सीएसके की टीम 21 अगस्त को दुबई पहुंची है और जल्द ही टीम का 6 दिन का आइसोलेशन पीरियड खत्म हो जाएगा, जिसके बाद टीम के खिलाड़ी आईपीएल के 13वें सीजन के लिए ट्रेनिंग शुरू कर सकेंगे।



Herald