Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोरोना की वजह से पॉपुलर क्रिकेट लीग में बदलाव, अब 14 नवंबर से होगा आयोजन

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 10 नवम्बर को समाप्त हो जाने के बाद श्रीलंका प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट का पहला संस्करण श्रीलंका में 14 नवम्बर से छह दिसम्बर तक खेला जाएगा। श्रीलंका क्रिकेट ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस लीग को पहले 28 अगस्त से 20 सितम्बर तक खेला जाना था लेकिन कोरोना के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान श्रीलंका प्रीमियर लीग में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. अगर पठान इस लीग में खेलते हैं तो वह विदेश क्रिकेट लीग युवराज और प्रवीण तांबे के बाद तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. इरफान पठान ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. पठान उन खिलाड़ियों में भी शुमार हैं जो कि बोर्ड के सामने खिलाडियों को विदेशी लीग में खेलने की मांग करते रहे हैं.

श्रीलंका लीग तीन अंतरराष्ट्रीय स्थलों दाम्बुला इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकल इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम और सुरियावेवा महिंदा राजपक्षे इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी। पांच टीमों को पांच शहरों कोलंबो, कैंडी, गाले, दाम्बुला और जाफना के नामों पर रखा गया है जो टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।



Herald