Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दीपक चाहर ने शेयर की वॉटसन के साथ 15 साल पुरानी तस्वीर, लिखा- कभी सपने देखना मत रोको

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पेसर दीपक चाहर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। उन्होंने 15 साल पुरानी अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। फोटो में उनके साथ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉटसन नजर आ रहे हैं। चाहर फिलहाल चेन्नै सुपर किंग्स टीम के साथ यूएई में हैं। इसी टीम से शेन वॉटसन भी खेलते हैं।


आईपीएल का 13वां सीजन यूएई में खेला जाना है। भारत में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए अगले सीजन को भारत से बाहर कराने का फैसला किया गया है। आईपीएल में इस साल फैंस और दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री नहीं होगी। इस साल बिना दर्शकों की मौजूदगी के ही आईपीएल खेला जाएगा।


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी नई टीम जर्सी गुरुवार को पेश की जिसमें कोविड-19 के हीरोज को सम्मानित करने का फैसला किया गया है। टीम की जर्सी पर 'माई कोविड हीरोज' लिखा होगा। दीपक ने दो तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वॉटसन के साथ एक ताजा फोटो है जबकि एक 15 साल पुरानी तस्वीर है। उन्होंने लिखा, '15 साल का चैलेंज, लेजंड्री शेन वॉटसन के साथ। कभी सपने देखना मत रोको।




Herald