Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फाफ डुप्लेसी ने बाउंड्री पर लिए 2 हैरतंगेज कैच, देख हैरान रह गए हार्दिक पंड्या, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। चार बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट के आगाज मैच में तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम ने चेन्नई के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन गेंदबाज इस स्कोर बचाव नहीं कर सके और टीम को हार नसीब हुई। चेन्नई की तरफ से अंबाती रायुडु और फाफ डु प्लेसिस ने शानदार खेल दिखाते हुए फिफ्टी जड़ी।


इस मुकाबले में CSK के फाफ डुप्लेसी ने शनिवार को दो हैरतंगेज कैच लपके। ये कैच उन्होंने बाउंड्री लाइन के बिल्कुल नजदीक लिए थे। डुप्लेसी को उछलकर गेंद पकड़ता देख न केवल फैंस आश्चर्यचकित रह गए, बल्कि हार्दिक पंड्या भी हैरान रह गए थे। आपको बता दे की डुप्लेसी के इन कैचों की चर्चा मैदान से लेकर सोशल मीडिया पर भी छाई रही। सोशल मीडिया पर शनिवार रात से ही उनके कैच लपकने से जुड़े फोटो और वीडियो वायरल हो रहे थे, जिन पर लोगों ने उनकी तारीफ की। कुछ लोगों ने जाने-माने टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ की प्रसिद्ध लाइन ‘सही पकड़े हैं…’ का भी उनके कैच्स के लिए इस्तेमाल किया।


आपको बता दे की शनिवार को यह मुकाबला यूएई के शेख जायेद स्टेडियम में हुआ, जहां पर डुप्लेसी ने कुल तीन कैच लिए। इनमें से दो बहुत ही कमाल के थे। उन्होंने रविंद्र जडेजा की गेंद पर सौरभ तिवारी (42 रन पर) और पंड्या (14 रन पर) का कैच लिया, जबकि एल नुगिडी की की गेंद पर जेम्स पैटिनसन (11 रन पर) का कैच भी पकड़ा ।



Herald