Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान का सपना टी20 विश्व कप जीतना, प्रतिभा और कौशल की कमी नहीं: राशिद खान

स्पोर्ट्स डेस्क। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने कहा है कि उनके देश के खिलाड़ियों के पास टी20 विश्व कप जीतने की प्रतिभा और कौशल है। उन्हें हालांकि यह स्वीकार करने में कोई परेशानी नहीं कि भारत के खिलाफ पदार्पण टेस्ट में उनकी टीम को पता नहीं चला कि वे क्या कर रहे हैं और महज दो दिनों में मैच हार गए। लगभग दो साल पहले भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में आगाज करते हुए बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगानिस्तान को पारी और 262 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

अफगानिस्तान के सबसे सफल खिलाड़ी माने जाने वाले राशिद ने कहा, ''अभी टीम (अफगानिस्तान) जो चाह रही और देश के लोग जो उम्मीद कर रहे है उसमें मुझे लगता है कि हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि टी20 विश्व कप जीतना होनी चाहिए।" इस लेग स्पिनर ने भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के कार्यक्रम 'डीआरएस विद ऐश' में कहा, ''हमारे पास सभी कौशल और प्रतिभाएं हैं। हमें बस अपने आप में यह विश्वास करने की जरूरत है कि हम यह कर सकते हैं।अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने कहा है कि उनके देश के खिलाड़ियों के पास टी20 विश्व कप जीतने की प्रतिभा और कौशल है। उन्हें हालांकि यह स्वीकार करने में कोई परेशानी नहीं कि भारत के खिलाफ पदार्पण टेस्ट में उनकी टीम को पता नहीं चला कि वे क्या कर रहे हैं और महज दो दिनों में मैच हार गए।

लगभग दो साल पहले भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में आगाज करते हुए बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगानिस्तान को पारी और 262 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अफगानिस्तान के सबसे सफल खिलाड़ी माने जाने वाले राशिद ने कहा, ‘अभी टीम (अफगानिस्तान) जो चाह रही और देश के लोग जो उम्मीद कर रहे हैं, उसमें मुझे लगता है कि हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि टी20 विश्व कप जीतना होनी चाहिए। इस लेग स्पिनर ने भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के कार्यक्रम ‘डीआरएस विद ऐश’ में कहा, ‘हमारे पास सभी कौशल और प्रतिभाएं हैं। हमें बस खुद पर यह विश्वास करने की जरूरत है कि हम कर सकते हैं। जब आप उस टेस्ट (भारत के खिलाफ) के बारे में पूछेंगे तो वहां हमें निराशा इसलिए हुई क्योंकि बड़ी टीमों के खिलाफ हमें अनुभव नहीं था। हमें बड़ी टीमों के खिलाफ ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिलता है।



Herald